अपने प्रतिष्ठानों, चुनावी कैंपियन आदि के स्पेशल वीडियो बनाने और और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें 9828570205

आंखों में सूखापन और इम्यूनिटी का कमजोर होना, किस जरूरी विटामिन की कमी का हो सकता है संकेत?

आंखों में सूखापन और इम्यूनिटी का कमजोर होना, किस जरूरी विटामिन की कमी का हो सकता है संकेत?
कभी-कभी मामूली से लगने वाले लक्षण शरीर में पोषण की कमी का संकेत साबित हो सकते हैं। अगर आप आंखों में सूखेपन यानी ड्राई आइज की समस्या से परेशान हैं, तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में एक जरूरी विटामिन की कमी पैदा हो गई हो। साथ ही अगर आपका इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो गया है, तो इस विटामिन की कमी की संभावना और ज्यादा बढ़ जाती है। आपको बता दें कि इस तरह के लक्षण विटामिन ए की कमी का संकेत साबित हो सकते हैं।

विटामिन ए की कमी के लक्षण- विटामिन ए की कमी के कारण कॉर्निया में सूखापन पैदा हो सकता है। इस सूखेपन की वजह से आंखों में धब्बे पड़ सकते हैं। अगर लंबे समय तक इस लक्षण को नजरअंदाज कर विटामिन ए की कमी को दूर नहीं किया गया, तो स्थायी अंधापन भी हो सकता है। विटामिन ए की कमी की वजह से कमजोर इम्यूनिटी, बार-बार गले में खराश, इंफेक्शन जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

हो जाएं सावधान- आइए विटामिन ए की कमी के कारण शरीर में दिखाई देने वाले कुछ और लक्षणों के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। रात में या कम रोशनी में धुंधला दिखाई देना, विटामिन ए की कमी का संकेत हो सकता है। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी हो गई है, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन ए की कमी के कारण शरीर पर लगी चोट या फिर घाव भी देर से सूख पाते हैं।

कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं- अगर आप विटामिन ए की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो आपको इस विटामिन से भरपूर खाने-पीने की चीजों को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाजर, शकरकंद और पालक जैसी सब्जियों में विटामिन ए समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा पपीता, आम और ब्रोकली में भी विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है। विटामिन ए की कमी को दूर करने के लिए दूध, अंडे की जर्दी और फिश ऑइल का सेवन भी किया जा सकता है।


डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

27-Mar-2026 08:19 PM

खबर अपलोड करें & प्रकाशित करें

ब्रेकिंग खबर, इवेंट, या घोषणाओं को मिनटों में साझा करें। जानकारी भरें, मीडिया अपलोड करें, और अपनी खबर स्थानीय पाठकों को तुरंत प्रकाशित करें।

कैसे काम करता है
  • 1 अपनी जानकारी और खबर की जानकारी भरें।
  • 2 मीडिया अपलोड करें और अपनी खबर प्रकाशित करें।
  • 3 अपनी खबर स्थानीय पाठकों को तुरंत प्रकाशित की जाएगी।
suratgarhonline © 2019. सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिज़ाइन और विकास w3codemasters